जालंधर : ( बोलता पंजाब ) : कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने इंटरनैशनल ड्रग रैकेट केस में 9 और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से 22 किलो अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने केस में दिल्ली एयरपोर्ट के छह कॅस्टम अधिकारियों को भी नामजद किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक झारखंड का अफीम उत्पादक है। उसके पास से 12 किलो अफीम बरामद की गई है। इस आरोपी के 9 करोड़ की बड़ी रकम वाले 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इसने ड्रग मनी से 6 करोड़ की 12 संपत्तियां बनाई है।